बॉलीवुड के गानों को अपनी कलम से लिखने वाले जावेद अख्तर जी को आज कौन नहीं जानता। इन्होने ग़जलों को एक नया रूप देने में बहुत बड़ा योगदान दिया है। जावेद अख्तर ने सलीम खान के साथ शोले, ज़ंजीर और न जाने कितनी फ़िल्मों की पटकथा भी लिखी है।
बॉलीवुड में जावेद-सलीम की जोड़ी को बॉलीवुड की सुपरहिट जोड़ी कहा जाने लगा था। वर्ष 1987 में फिल्म “मिस्टर इंडिया” के बाद सलीम-जावेद की सुपरहिट जोड़ी अलग हो गई। इसके बाद भी जावेद अख्तर फिल्मों के लिए संवाद लिखने का काम करते रहे ।
अगर जावेद अख्तर को मिले सम्मानों को देखा जाए तो उन्हें उनके गीतों के लिए आठ बार फिल्म फेयर पुरस्कार से सम्मानित किया जा चुका है। वर्ष 1999 में साहित्य के जगत में उनके बहुमूल्य योगदान को देखते हुए पदमश्री से भी नवाजा जा चुका है । वर्ष 2007 में जावेद अख्तर को पदम भूषण सम्मान से नवाजा गया। तो आइए दोस्तों ! हम आपको जावेद साहब की जीवनी के महत्वपूर्ण किस्सों पर चर्चा करते हैं , जो काबिल-ए-तारीफ़ है।
जावेद अख्तर का जीवन परिचय :
जावेद जी का जन्म 17 जनवरी 1945 को ग्वालियर में हुआ था। इनके पिता “जान निसार अखतर” जो कि एक प्रसिद्ध प्रगतिशील कवि थे और माता “सफिया अखतर” जो कि मशहूर उर्दु लेखिका व शिक्षिका थीं। जावेद साहब जब छोटे थे तब इनकी माँ का साथ इनसे छूट गया । इनके पिता ने फिर दूसरी शादी कर ली और कुछ दिन बाद वे भोपाल में ही वे अपनी सौतेली माँ के घर रहने लगे और कुछ दिन तक वह अपने नाना-नानी के पास लखनऊ में रहने लगे।
उसके बाद उन्हें अलीगढ अपने खाला के घर भेज दिया गया। यहीं से ही उनके स्कूल की पढ़ाई शुरू हुई। उसके बाद वह वापिस भोपाल आ गये, यहाँ आकर उन्होंने अपनी स्कूली पढाई को पूरा किया। यहीं से ही इन्होने कॉलेज की पढाई पूरी की ।यह एक ऐसे परिवार के भी सदस्य हैं जिसके ज़िक्र के बिना उर्दु साहित्य का इतिहास अधुरा है। शायरियां तो उनके पीढियों से खून में दौड़ रही है।
ज़ावेद अख्तर प्रगतिशील आंदोलन के एक और सितारे लोकप्रिय कवि मजाज़ के भांजे भी हैं। अपने दौर के प्रसिद्ध शायर मुज़्तर ख़ैराबादी जावेद जी के दादा थे। उनके महान दादा “फजल-ए-हक खैरबादी” इस्लामिक अध्ययन और धर्मशास्त्र के एक विद्वान थे और भारत की पहली स्वतंत्रता आंदोलन में एक महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी।
वैवाहिक जीवन :
जावेद साहब की पहली पत्नी “हनी ईरानी” थीं। जिनसे इन्हे दो बच्चे फरहान अख्तर और जोया अख्तर हुए। इनके दोनों ही बच्चे हिंदी सिनेमा के जाने माने अभिनेता, निर्देशक-निर्माता हैं। इनकी दूसरी पत्नी हिंदी सिनेमा की मशहूर अभिनेत्री “शबाना आजमी” हैं।
संघर्ष भरा सफर जब जावेद साहब 27 पैसे लेकर मुंबई गए थे :
4 अक्टूबर 1964 को जब जावेद अख्तर बम्बई सेंट्रल स्टेशन पर उतरे थे । तब उनकी जेब में सिर्फ 27 पैसे थे । वे एक छोटी सी फिल्म में सौ रूपये महीने पर डॉयलॉग लिख लिखते थे । वे कभी कभी Assistant का काम भी कर चुके हैं ।
आगे चलकर उन्हें एक फिल्म में डॉयलॉग लिखने का काम मिला । जावेद फिल्मों के कुछ सीन लिखकर डायरेक्टर के घर गए । उस समय वो डायरेक्टर नाश्ता कर रहे थे , वे जैसे ही सारे Scenes लेकर पढ़ते हैं तो सारे कागज तुरंत उनके मुँह पर फेंक दिया और फिल्म से निकालते हुए उस डायरेक्टर ने उन्हें कहा कि वे जिंदगी में कभी एक बेहतरीन राइटर नहीं बन सकते।
वहां से जावेद को निकाल दिया गया और वे अपने आंसुओं को लेकर कड़ी धूप में सड़कों पर चल दिए। धीरे धीरे रात भी हो गई और उस समय मुंबई में तेज़ बरसात हो रही थी । वे मुंबई के ही खार स्टेशन में सीढियों पर जाकर बैठ गए।जावेद जी की मुलाक़ात अँधेरी स्टेशन के पास फुटपाथ पर एक Second hand किताब बेचने वाले से हो गई । उन्हें रातभर में जहाँ भी थोडी बहुत रौशनी मिलती , वे वहीँ बैठकर पढ़ने लग जाते ।
करियर की शुरुआत :
जावेद अख्तर ने अपने करियर की शुरुआत फिल्म “सरहदी लूटेरा” से की । इस फिल्म में सलीम खान ने अपनी छोटी सी भूमिका भी अदा की थी। इसके बाद सलीम-जावेद की जोड़ी ने मिलकर हिंदी सिनेमा के लिए कई सुपरहिट फिल्मो की पटकथाएं लिखी। इन दोनों की जोड़ी को उस दौर में सलीम जावेद की जोड़ी से जाना जाता था।
इन दोनों की जोड़ी ने वर्ष 1971-1982 तक लगभग 24 फिल्मों में साथ काम किया जिनमे सीता और गीता, शोले, हाथी मेरा साथी, यादों की बारात, दीवार जैसी सुपरहिट फिल्मे शामिल हैं। उनकी 24 फिल्मों में से करीबन 20 फ़िल्में बॉक्स-ऑफिस पर ब्लाक-बस्टर हिट साबित हुई थी।
जावेद अख्तर के जीवन से जुडी कुछ दिलचस्प बातें :
1. जावेद अख्तर का असली नाम जादू है। उनके पिता की कविता थी, ‘लम्हा-लम्हा किसी जादू का फसाना होगा’ से उनका यह नाम पड़ा । जावेद नाम जादू से मिलता-जुलता है , इसलिए उनका नाम जावेद अख्तर कर दिया।
2. शुरुआती दिनों में जावेद अख्तर “कैफी आजमी” के सहायक थे। बाद में उन्हीं की ही बेटी “शबाना आजमी” के साथ इन्होने दूसरी शादी कर ली ।
3. सलीम खान के साथ जावेद अख्तर की पहली मुलाकात ‘सरहदी लुटेरा’ फिल्म की शूटिंग के दौरान हुई थीं। इस फिल्म में सलीम खान हीरो थे और जावेद क्लैपर बॉय थे । इसके बाद दोनों ने मिलकर बॉलीवुड की कई सुपरहिट फिल्में दीं।
4. सलीम खान और जावेद अख्तर को सलीम-जावेद बनाने का श्रेय डायरेक्टर “एसएम सागर” को जाता है। क्योंकि एक बार उन्हें कोई राइटर नहीं मिला था और उन्होंने पहली बार इन दोनों को मौका दिया था ।
5. जावेद अख्तर 4 अक्टूबर 1964 को मुंबई आए थे और उस वक्त उनके पास खाने तक के पैसे नहीं थे। उन्होंने कई रातें सड़कों पर खुले आसमान के नीचे सोकर भी बिताईं।
6. जावेद अख्तर को 14 बार फिल्म फेयर अवॉर्ड से सम्मानित किया गया । इनमें से इन्हे सात बार बेस्ट स्क्रिप्ट के लिए और सात बार बेस्ट लिरिक्स के लिए अवॉर्ड से नवाजा गया। जावेद अख्तर को 5 बार नेशनल अवॉर्ड भी मिल चुका है।
7. जावेद अख्तर की पहली पत्नी हनी ईरानी थीं, जिनके साथ उनकी पहली मुलाकात ‘सीता और गीता’ के सेट पर हुई थी।आपको पता है हनी और जावेद का जन्मदिन एक ही दिन पड़ता है।
8. फिल्मों के लिए सलीम खान Story Ideas देते थे और जावेद अख्तर डायलॉग लिखने में मदद करते थे। जावेद अख्तर उर्दू में ही स्क्रिप्ट लिखते थे, जिसका बाद में हिंदी ट्रांसलेशन किया जाता था ।
9. 70 के दशक में Script Writers का नाम फिल्मों के पोस्टर पर नहीं दिया जाता था, लेकिन सलीम-जावेद ने बॉलीवुड की उन बुलंदियों को छू लिया था कि उन्हें कोई “न” नहीं कह सका और फिर उसके बाद से फिल्मों के पोस्टरों पर Writers नाम भी लिखा जाने लगा।
“सलीम-जावेद” की सुपरहिट जोड़ी द्वारा लिखी गई फिल्में :
YEAR | FILM | LANGUAGE | DIRECTOR | CAST | NOTES |
1971 | Andaz | Hindi | Ramesh Sippy | Rajesh Khanna, Hema Malini, Shammi Kapoor, Simi Garewal | Written as “Salim-Javed” |
1971 | Adhikar | Hindi | S.M. Sagar | Ashok Kumar, Nanda, Deb Mukherjee | Written as “Salim-Javed” |
1971 | Haathi Mere Saathi | Hindi | M. A. Thirumugham | Rajesh Khanna, Tanuja | Written as “Salim-Javed” |
1972 | Seeta Aur Geeta | Hindi | Ramesh Sippy | Hema Malini, Dharmendra, Sanjeev Kumar | Written as “Salim-Javed” |
1973 | Yaadon Ki Baaraat | Hindi | Nasir Hussain | Dharmendra, Vijay Arora, Tariq Khan | Written as “Salim-Javed” |
1973 | Zanjeer | Hindi | Prakash Mehra | Amitabh Bachchan, Jaya Bhaduri, Pran | Written as “Salim-Javed” |
1974 | Majboor | Hindi | Ravi Tandon | Amitabh Bachchan, Parveen Babi, Pran | Written as “Salim-Javed” |
1974 | Haath Ki Safai | Hindi | Prakash Mehra | Randhir Kapoor, Vinod Khanna, Hema Malini, Simi Garewal, Ranjeet | Written as “Salim-Javed” |
1975 | Deewaar | Hindi | Yash Chopra | Amitabh Bachchan, Shashi Kapoor, Parveen Babi, Neetu Singh | Written as “Salim-Javed” |
1975 | Sholay | Hindi | Ramesh Sippy | Dharmendra, Amitabh Bachchan, Sanjeev Kumar, Hema Malini, Jaya Bhaduri | Written as “Salim-Javed” |
1975 | Aakhri Dao | Hindi | A. Salaam | Jeetendra, Saira Banu, Danny Denzongpa | Written as “Salim-Javed” |
1976 | Premada Kanike | Kannada | V. Somashekhar | Rajkumar, Aarathi | Written as “Salim-Javed” |
1976 | Raja Nanna Raja | Kannada | A. V. Seshagiri Rao | Rajkumar, Aarathi | Written as “Salim-Javed” |
1977 | Immaan Dharam | Hindi | Desh Mukherjee | Amitabh Bachchan, Shashi Kapoor, Sanjeev Kumar, Rekha | Written as “Salim-Javed” |
1977 | Chacha Bhatija | Hindi | Manmohan Desai | Dharmendra, Randhir Kapoor, Hema Malini | Written as “Salim-Javed” |
1978 | Trishul | Hindi | Yash Chopra | Amitabh Bachchan, Sanjeev Kumar, Shashi Kapoor, Hema Malini | Written as “Salim-Javed” |
1978 | Don | Hindi | Chandra Barot | Written as “Salim-Javed” | |
1979 | Kaala Patthar | Hindi | Yash Chopra | Amitabh Bachchan | Written as “Salim-Javed” |
1980 | Dostana | Hindi | Raj Khosla | Written as “Salim-Javed” | |
1980 | Shaan | Hindi | Ramesh Sippy | Written as “Salim-Javed” | |
1981 | Kranti | Hindi | Manoj Kumar | Written as “Salim-Javed” | |
1982 | Shakti | Hindi | Ramesh Sippy | Dilip Kumar, Amitabh Bachchan, Raakhee, Anil Kapoor | Written as “Salim-Javed” |
1985 | Zamana | Hindi | Ramesh Talwar | Rajesh Khanna, Rishi Kapoor, Poonam Dhillon, Ranjeeta Kaur | Written as “Salim-Javed” |
1987 | Mr. India | Hindi | Shekhar Kapur | Anil Kapoor, Sridevi, Amrish Puri | Written as “Salim-Javed” |
जावेद अख्तर द्वारा लिखी गई फिल्में :
YEAR | FILM | LANGUAGE | DIRECTOR | CAST | NOTES |
1983 | Betaab | Hindi | Rahul Rawail | Sunny Deol, Amrita Singh | Written as“Javed Akhtar” |
1984 | Duniya | Hindi | Ramesh Talwar | Dilip Kumar, Rishi Kapoor, Amrita Singh | Written as“Javed Akhtar” |
1984 | Mashaal | Hindi | Yash Chopra | Dilip Kumar, Anil Kapoor | Written as“Javed Akhtar” |
1985 | Saagar | Hindi | Ramesh Sippy | Rishi Kapoor, Kamal Haasan | Written as “Javed Akhtar” |
1985 | Arjun | Hindi | Rahul Rawail | Sunny Deol, Dimple Kapadia | Written as “Javed Akhtar” |
1985 | Meri Jung | Hindi | Subhash Ghai | Anil Kapoor, Meenakshi Sheshadri | Written as “Javed Akhtar” |
1987 | Dacait | Hindi | Rahul Rawail | Sunny Deol, Raakhee | Written as “Javed Akhtar” |
1989 | Main Azaad Hoon | Hindi | Tinnu Anand | Amitabh Bachchan, Shabana Azmi | Written as “Javed Akhtar” |
1992 | Khel | Hindi | Rakesh Roshan | Anil Kapoor, Madhuri Dixit | Written as “Javed Akhtar” |
1993 | Roop Ki Rani Choron Ka Raja | Hindi | Satish Kaushik | Anil Kapoor, Sridevi | Written as “Javed Akhtar” |
1995 | Prem | Hindi | Satish Kaushik | Sanjay Kapoor, Tabu | |
2004 | Lakshya | Hindi | Farhan Akhtar | Hrithik Roshan, Preity Zinta | Written as “Javed Akhtar” |
2006 | Don: The Chase Begins Again | Hindi | Farhan Akhtar | Shah Rukh Khan, Priyanka Chopra | Written as “Javed Akhtar” |
जावेद अख्तर : एक गीतकार के रूप में :
· सिलसिला (1981)
· दुनिया (1984) · सागर · 1 9 42: ए लव स्टोरी · दिल चाहता है · Saath-saath · नरसिम्हा (1 99 1) · मशाल · सैलाब · श्री भारत · तेजाब · हाफ्ता बंद · Joshilay · अर्जुन · रूप की रानी चोरों का राजा · Yugandhar · जामई राजा · खेल · Gardish · सिलसिला · पापा केहे हैन · सीमा · Sapnay · विरासत · मृित्यू दंड · दस्तक · सरदार बेगम · Saaz · मिल गायि मंजिल मुजह · दिलजले · हां बॉस · दर्मियायन: बीच में · और प्यार हो गया · Wajood · कभी ना कभी |
· Drohi
· जीन्स · बदा दीन · प्रतिलिपि · Laawaris · धर्म-माता · बादशाह · अर्जुन पंडित · 1 9 47 धरती · दिल्लगी · फिर भी दिल है हिन्दुस्तानी · शरणार्थी · Karobaar · हमारा दिल आप पासे है · राजा को राणी से प्यार हो गया · चैंपियन · गिरोह · प्यार की धुन · ज़ुबैदा · लगान · अभय · मोक्ष · अग्नि वर्षा · मेरे यार की शादी है · बदाई हो बढाई · ये क्या हुआ राहा है · सट्टा · प्यार पर टाइम्स स्क्वायर · नायक · अरमान · चलते चलते · कुछ ना कहो · कल हो ना हो · L.O.C. कारगिल |
· तहजीब
· मैं हूं ना (2004) · वीर-ज़ारा (2004) · लक्ष्य · चरस · क्यूं! हो गया ना … · दोबारा · स्वदेस · किसना: योद्धा कवि · बोस: द भूल गान · मंगल पांडे: द राइजिंग · दिल जो भै काहे … · कभी अलविदा ना कहने · डॉन: द चेज़ बिगिंस फिर से · नमस्ते लंदन · ता रा रम पुं · धन धन धन लक्ष्य · स्वागत हे · शांति · जोधा अकबर · रॉक ऑन!! · लक द्वारा मौका (2009) · आपका राशी क्या है? (2009) · वेक अप सिद (200 9) · कार्तिक कॉलिंग कार्तिक (2010) · ख़ैली हम जी जान से (2010) · आयशा (2010) · लाल चेतावनी – युद्ध के भीतर (2010) · प्रेम का खेल (2010) · डॉन 2: द किंग इज बैक (2011) · ट्रैफिक सिग्नल (2009) · एक दिववाना था (2012) · तलाश (2012) · विश्वरूप (2013) · मोहेन्जो डारो (2016) · रईस (2017) |
पुरस्कार और नामांकन :
YEAR | AWARD | CATEGORY | OUTCOME | CAPACITY | WORK | |
1996 | National Film Awards | Best Lyrics | Won | Lyricist | Saaz | |
1997 | National Film Awards | Best Lyrics | Won | Lyricist | Border | |
1998 | National Film Awards | Best Lyrics | Won | Lyricist | Godmother | |
2000 | National Film Awards | Best Lyrics | Won | Lyricist | Refugee | |
2001 | National Film Awards | Best Lyrics | Won | Lyricist | Lagaan | |
1995 | Filmfare Awards | Best Lyrics | Won | Lyricist | “Ek Ladki Ko Dekha” from 1942: A Love Story | |
1997 | Filmfare Awards | Best Lyrics | Won | Lyricist | “Ghar Se Nikalte” from Papa Kehte Hai | |
1989 | Filmfare Awards | Best Lyrics | Nominated | Lyricist | “Ek Do Teen” from Tezaab | |
1990 | Filmfare Awards | Best Dialogue | Won | Dialgue writer | Main Azaad Hoon | |
1998 | Filmfare Awards | Best Lyrics | Won | Lyricist | “Sandese Aate Hai” from Border | |
1998 | Filmfare Awards | Best Lyrics | Nominated | Lyricist | “Chand Taare” from Yes Boss | |
1999 | Filmfare Awards | Best Lyrics | Nominated | Lyricist | “Mere Mehboob Mere Sanam” from Duplicate | |
1984 | Filmfare Awards | Best Story | Nominated | Story | Betaab | |
1985 | Filmfare Awards | Best Story | Nominated | Story | Mashaal | |
1986 | Filmfare Awards | Best Story | Nominated | Story | Arjun | |
2001 | Filmfare Awards | Best Lyrics | Won | Lyricist | “Panchchi Nadiyaan” from Refugee | |
2002 | Filmfare Awards | Best Lyrics | Won | Lyricist | “Radha Kaise Naa Jale” from Lagaan | |
2002 | Filmfare Awards | Best Lyrics | Nominated | Lyricist | “Mitwa” from Lagaan |
आपको हमारी यह Post कैसी लगी. नीचे दिए गए Comment Box में जरूर लिखें. यदि आपको हमारी ये Post पसंद आए तो Please अपने Friends के साथ Share जरूर करें. और हाँ अगर आपने अब तक Free e -Mail Subscription activate नहीं किया है तो नयी पोस्ट ईमेल में प्राप्त करने के लिए Sign Up जरूर करें.
Happy Reading !
Leave a Reply