दिवाली सभी भारतीयों के लिए एक विशेष त्यौहार है। दिवाली के समय घर की सफाई करना और घर को सजाना बहुत ही महतवपूर्ण माना जाता है क्योंकि दिवाली के समय देवी लक्ष्मी घर पर आती हैं । आप घर में पेंट करवाते हैं तो इससे आपका घर तो नया दिखेगा ही और साथ के साथ सजावट करने से घर और भी ज्यादा सुन्दर और परिपूर्ण दिखेगा। यदि घर सजा रहेगा तो लक्ष्मी जी तो खुश रहेंगी ही साथ में घर पर मिलने आने वाले महमान भी बिना खुश हुए नहीं जाएंगे। तो आइए दोस्तों ! हम आपको आज बेहतरीन सजावट के लिए ऐसे सामानों की टिप्स देते हैं ,जिससे आप अपने घर को decorative लुक दे सकती हैं।
रंग-बिरंगे दिया :
रंग-बिरंगे दिया देखने में बहुत ही खूबसूरत लगते हैं। इन्हें सजाने के लिये आप अपनी कला कर इस्तमाल कर सकती हैं। तैरती दिया सेंटर टेबल के लिये सेंटर पीस चाहिये, इससे आपका कमरा खूबसूरत दिखेगा। एक चौड़े मुंह वाला बर्तन लीजिये और उसमें पानी भर कर उस पर दिये तैरा दीजिये।
दिवाली लैंप :
मार्केट में कम बजट में दिवाली के खास लैंप मिलते हैं। इन लैंप से आप घर का बाहरी हिस्सा रौशन कर सकती हैं।
सजावट के लिए बेहतर है स्ट्रिप लाइट :
जब भी बात दिवाली की सजावट की आती है तो बहुत से सवाल दिमाग में आने लगते है की कैसे घर को सजाये, कैसे घर को सुन्दर दिखाए और अन्य सवाल। और दिवाली पर लाइट का प्रयोग बहुत किया जाता है क्योंकि दिवाली का त्यौहार रौशनी से भरपूर होता है। यह स्ट्रिप लाइट आपके घर को रोशन ही नहीं करेगी बल्कि बिजली की बचत भी करती है। यह अनेक रंगों में भी उपलब्ध है !
Waterdrop स्ट्रिंग लैंप लाइट :
यह सीधी सी सुन्दर वाटरड्राप स्ट्रिंग लैंप लाइट आपके घर को रोशन ही नहीं बल्कि अपनी सजावट से घर को आकर्षित भी बना देगी। इसका water drop आकार इसको सबसे अलग बनाता है। इसका प्रयोग आप दिवाली के जाने के बाद भी अपने घर पर सजावट के लिए कर सकते है।
कागज के रंग-बिरंगे रिबन :
बर्थडे पर कागज के रंग-बिरंगे रिबन तो हर घर पर लगाए जाते हैं ! हम भी इसका प्रयोग दिवाली के दिन घर को सजाने के लिये प्रयोग करें।
ऐसे सजाएं पूजा की थाली :
दिवाली के दिन पूजा की थाली का विशेष महत्व होता है। अपने पूजा घर को सजाएं, उसमें रखी मर्तियों को सजाएं और अन्त में आरती की थाली को रंग-बिरंगे कपड़ों, सितारों और पेंट आदि से सजाना ना भूलें।
ट्रेडिशनल मल्टीकलर हैण्डमेड एलीफैंट तोरण :
यह पदार्थ बहुत ही बेहतर क्वालिटी में आता है। जिसमे हाथी और मोतियों के मनके से बनी यह चीज़ इसमें चार चाँद लगा देती है । इस सेट में आपको एक दरवाज़े पर टांगने के लिए door hanging मिलता है और साथ ही दोनों साइड में टांगने के लिए भी side hanging भी आती है । यह दिवाली पर दरवाज़े की सजावट को बढ़ा देती है।
ब्रास गणेश वाल हैंगिंग दीपक विथ बेल्स :
यह Brass से बना wall hanging decor आपके घर की शोभा ही नहीं बढ़ाता बल्कि आपके घर में दिवाली पर सुन्दरता और रौशनी का मिश्रण प्रदान करता है। इस पदार्थ में 3 दिए और Bell है। यह डिज़ाइनर दिया आपके किसी भी Interior के साथ अच्छे से मैच हो जाएगा और दिवाली पर सबका आकर्षण अपनी तरफ खींच लेगा।
हैण्डमेड पेपर स्टार लैंटर्न (handmade paper star lantern) :
पेपर लैंटर्न (paper lantern) बहुत ही आकर्षक होते है और इनका उपयोग दिवाली पर करने से घर की सुन्दरता बढती है।इसकी रोशनी से आप अपने घर में सुन्दर वातावरण को बनाकर रख सकते है।
रतन बॉल शेप स्ट्रिंग लैंप लाइट्स :
यह बैटरी से चलने वाला Wall Decor आपके दिवाली की सजावट में सुन्दरता भर देता है। इसमें आपको अनेक रंगों के LED लाइट balls मिलते है जो जो लम्बे समय तक चलते हैं और बिजली की भी बचत करते है।
स्ट्रिंग लाइट फ्लावर :
यह string fairy light flower दिवाली की सजावट की शोभा बढ़ा देता है । यह फूल प्राकृतिक और आकर्षित दिखते है। यह लाइट वातावरण को रोशन ही नहीं बल्कि सुन्दर भी बनाता है और इसका उपयोग आप दिवाली पर ही नहीं बल्कि रोजाना कर सकते है।
इलेक्ट्रिक गोल्डन दिया :
दीयों के बिना दिवाली अधूरी सी लगती है, लेकिन आपको अगर इतने सारे दिए जलाने और सजाने में, और सुनिश्चित करें की दिए जल रहे है की नहीं, यह सब करने में दिक्कत होती है तो आपको इस चीज़ का उपयोग करना चाहिए। यह आपके घर की सजावट को बढ़ा देते है।
घर पर बनाएँ डिज़ाइनर दीये :
अगर आपको पेंटिंग संबंधी चीजों में रुचि है तो यह आपके लिए एक बहुत ही आसान काम है। आप बाज़ार से मिट्टी के प्लेन दीये खरीद कर लाएँ और आप इन दीयों पर अपनी मनपसंद डिज़ाइन Oil Paint या Fabric Paint की सहायता से बना सकती हैं। इसके अलावा यह आपके पैसे की बचत में भी आपकी मदद करेगा।
डिज़ाइनर मोमबत्तियों से सजाएँ घर :
दिवाली पर अलग अलग तरीके से सजावटी रोशनी करना सभी को पसंद होता है। तो अगर आपको भी ये पसंद है तो आप डिज़ाइनर मोमबत्तियों की मदद से अपने घर को सजा सकती हैं। बाज़ार में कई रंगों के साथ खूबसूरत डिज़ाइनों में ये मोमबत्तियाँ मिल जाती हैं साथ ही इनमे कुछ खास खुशबू वाली मोमबत्तियाँ भी आती हैं जो जलने पर आस पास के वातावरण को खुशबूदार बना देती है।
गुब्बारों से सजाये घर :
गुब्बारों की मदद से हम अपने घरको और भी ज्यादा decorative बना सकते हैं। यह पारंपरिक सजावट से थोड़ा अलग और मनोरंजक लगता है।
फ़ैन्सी लाइट :
इस बार की दिवाली में घर में आप बहुत सी चीज़ें बदलना चाहती होंगी और उसके स्थान पर नई और फ़ैन्सी चीज़ें रखना चाहती होंगी। अगर इस बार आप अपने घर का झूमर बादल रही हैं या नया झूमर खरीद रही हैं तो थोड़ा रुकें, आजकल पारंपरिक झूमर की जगह फ़ैन्सी झूमर और फ़ैन्सी लाइट फैशन में हैं जो कम बिजली पर भी आसानी से चलते हैं साथ ही ज़्यादा आकर्षक होते हैं। दिवाली डेकोरेशन के समय आप इन्न फ़ैन्सी लाइटों के साथ घर और अपने कमरों की सजावट करें ये रात के अंधेरे में जगमगाते हुये खूबसूरत लगेंगे।
दिवाली पर घर की शोभा बढ़ने के लिए इन प्रकार की बना सकते हैं आकर्षित रंगोली :
ऐसे बनाएं खूबसूरत रंगोली :
इस दिन रंगोली का विशेष महत्व होता है। मुख्य दरवाजे पर चॉक पाउडर या फूलों की एक खूबसूरत रंगोली बनाएं। रंगोली पर याद से कुछ दिये रखना बिल्कुल न भूलें। हैंडीक्राफ्ट आइटम क्ले और मिट्टी के अद्भुत हैंडीक्राफ्ट आइटम देखने में बहुत ही सुंदर लगते हैं और बजट के मामले में भी कम होते हैं।
चावलों की मदद से रंगोली को बनाएं और भी बेहतर :
हर साल आप दिवाली के खास मौके पर अपने घर और आँगन को रंगोली से ज़रूर सजाती होंगी, तो क्यों ना इस बार कुछ अलग किया जाए? आप इस बार पारंपरिक से अलग कुछ नई विधि से रंगोली बना सकती हैं। जैसा की तस्वीर में दिखाया गया है, यहाँ चावल के दानों को अलग अलग रंगों में रंगकर रंगोली में प्रयोग किया गया है। दूर से देखने पर यह साधारण रंगोली की ही तरह लगती है पर नजदीक आने पर यह थोड़े उभरे हुये रूप में सुंदर लगती है।
फूलों से बनी रंगोली :
वैसे तो फूलों की रंगोली कोई नया प्रयोग नहीं है पर यह घर की सजावट के लिए एक अच्छा उपाय है। आप इस रंगोली को घर में दिवाली के खास मौके पर बनाएँ। अगर आप घर के अंदर फर्श में रंगोली बनाना चाहती हैं तो यह बहुत अच्छा आइडिया है। इसके अलावा दीवार के किनारों की सजावट के लिए भी इस तरीके का प्रयोग किया जाता है।
रंगोली स्टीकर :
अगर आपको रंगोली की खूबसूरत डिज़ाइन बनाना नहीं आता या आपके पास समय की कमी है तो चिंता की कोई बात नहीं। आप बाज़ार से बनी बनाई रंगोली का स्टीकर खरीद कर उपयोग कर सकती हैं। बाज़ार में कई रंगों के साथ सुंदर डिज़ाइनों वाले रंगोली स्टीकर बिकते देखे जा सकते हैं। इसे आप अपने पूजा स्थान या दरवाले पर लगा सकते हैं ।
रंगोली सजाने के लिए कैंडल लाइट होल्डर :
रंगोली के बिना दिवाली मनाई ही नहीं जाती और सभी दिवाली पर अपने घर आँगन या घर में रंगोली बनाते है। यह सुन्दर कैंडल लाइट होल्डर दिवाली की रंगोली को पूरा करने के लिए डिज़ाइन किया गया है। अगर आप इस दिवाली सुन्दर और आकर्षित रंगोली बनाना चाहते है तो इस कैंडल लाइट होल्डर का उपयोग करें और रंगोली को बेहतरीन बनाए।
आपको हमारी यह Post कैसी लगी. नीचे दिए गए Comment Box में जरूर लिखें. यदि आपको हमारी ये Post पसंद आए तो Please अपने Friends के साथ Share जरूर करें. और हाँ अगर आपने अब तक Free e -Mail Subscription activate नहीं किया है तो नयी पोस्ट ईमेल में प्राप्त करने के लिए Sign Up जरूर करें.
Happy Reading !
Such a great blog. Rangoli ideas or other decoration ideas is awesome & i wanna try this on next diwali.
Thank You Dear. Keep Reading. If You like our StayReading post, Share it with your friends.