हेल्लो दोस्तों ! आपको तो याद ही होगा जब वर्ष 1945 में जापान के हिरोशिमा और नागासाकी पर अमेरिका ने परमाणु बम गिराया था। आज भी वह जगह उस दिन के खौफ में रह रही है । खैर आइए ! आज हम आपको हिरोशिमा और नागासाकी से सम्बंधित ऐसे facts बताने जा रहे हैं ,जिन्हे शायद आपने कहीं नहीं पढ़ा होगा।
o पहला परमाणु बम 6 अगस्त, 1945 को हिरोशिमा पर सुबह 8:15 बजे और दूसरा इसके ठीक तीन दिन बाद 9 अगस्त को नागासाकी पर गिराया गया था। इसके बाद से आज तक हमले के लिए दुबारा परमाणु बम का इस्तेमाल नही हुआ।
o हिरोशिमा पर बम गिराए जाने का फैसला बम गिरने से सिर्फ एक घंटा पहले लिया गया था।
o हिरोशिमा पर गिराए गए बम का नाम “Little Boy” था। इसका वजन करीब 4000 किलो और लंबाई 10 फीट थी। इसमें Uranium की मात्रा 65 किलो थी, लेकिन जो विस्फोट हुआ वह सिर्फ 0.7g Uranium की वजह से हुआ। मतलब यह समझिये कि जिस पदार्थ की वजह से विस्फोट हुआ उसका वजन एक आलपिन या डाॅलर के नोट के बराबर भी नही था।
o नागासाकी पर गिराए गए बम का नाम “Fat Man” था। इसका वजन करीब 4500 किलो और लंबाई 11.5 फीट थी। इसमें 6.4 किलो Plutonium का प्रयोग किया गया था जो Uranium से कहीं ज्यादा शक्तिशाली था।
o नागासाकी पर गिराए जाने वाला बम पहले जापान के “कोकुरा” शहर पर गिराया जाना था लेकिन उस समय कोकुरा शहर का मौसम साफ नही था और बादल भी घने थे इसलिए अमेरिकी सेना ने बम नागासाकी पर ही गिरा दिया। यही बम “क्योटो” शहर पर गिराने का भी प्लान बनाया गया था, लेकिन युद्ध के Secretary “हेनरी स्टिमसन” ने plan change करवा दिया क्योंकि उन्होंने अपनी पत्नी के साथ यहाँ पर हनीमून मनाया था और उनकी कई यादें इस शहर से जुडी हुई थी।
o हिरोशिमा पर जो बम गिराया गया उसे ले जाने वाले विमान का नाम “Enola Gay” था। इस विमान में साइनाइड की 12 गोलियाँ भी रखी गई थी, ताकि यदि मिशन फेल हो जाता है तो सारे ऑफिसर उन्हें खा लें। जिस विमान से दूसरा बम गिराया गया उसका नाम “Bockscar” था।
o बम गिरने की वजह से हिरोशिमा और नागासाकी के करीब 2,46,000 लोग मारे गए थे। लगभग 1 लाख लोग तो बम गिरते ही मारे गए थे और बाकी के अगले कुछ सालों में कैंसर जैसी गंभीर बीमारियों से मर गए।
o हिरोशिमा हमले के समय बम फटने वाली जगह का तापमान 3,00,000°C और उसके नीचे जमीन का तापमान लगभग 4,000 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया था, जो स्टील को पिघलाने के लिए काफी होता है। इस हमले से 1005 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से आंधी चली थी और 10 वर्ग किलोमीटर में गहरे गढ्ढे बन गए थे और 500 मीटर तक 19 tons per square inch का pressure create हुआ था। यह किसी भी विशाल बिल्डिंग को हवा में उड़ाने के लिए काफी था।
o नागासाकी और हिरोशिमा आज Radioactive free हैं क्योंकि दोनो परमाणु बम जमीन से लगभग सौ फीट की ऊंचाई पर हवा में फटे थे।
o हिरोशिमा हमले के एक महीने बाद शहर में एक चक्रवात आया था जिसका वजह से 2000 और लोग मारे गए।
o हिरोशिमा बम हमले में एक दर्जन अमेरिकी भी मारे गए थे, ये बात अमेरिका को 1970 में पता चली।
o हिरोशिमा पर हमले के बाद एक पुलिसवाला नागासाकी में गया था और वहाँ की पुलिस को हमले के लिए सचेत कर दिया था और इसका result ये रहा था कि नागासाकी परमाणु हमले में एक भी पुलिस वाले की मौत नही हुई ।
o “Shikegi Tanaka” एक ऐसा व्यक्ति जो हिरोशिमा हमले के समय 13 साल का था, उसने विस्फोट को 20 मील दूर से देखा था। परमाणु हमले से बचा हुआ यह आदमी छः साल बाद 1951 में Boston गया और वहाँ Marathon जीतकर आया ।
o “सुतोमो यामागुच्ची” नाम का व्यक्ति दोनो बम हमलों से पीड़ित था। क्योंकि जब हिरोशिमा पर बम गिरा तब वो यही था फिर वो अपने गाँव नागासाकी चला गया फिर वहाँ पर भी बम गिरा दिया गया। लेकिन ये इतना भाग्यशाली था कि दोनों बार बच गया। इसकी मौत 2010 में पेट के कैंसर से हुई।
o हिरोशिमा और नागासाकी पर बम गिराने से पहले अमेरिका ने जापान पर 49 बम अभ्यास के तौर पर गिराए थे। जिसमें 400 लोगो की मौत और 1200 लोग घायल हुए थे।
o नागासाकी परमाणु हमले के छः दिन बाद जापान के राजा “हिरोहित्तो” ने अमेरिकी सेना के सामने आत्म समर्पण कर दिया। यह घोषणा रेडियों पर की गई थी और ज्यादातर जापानियों ने उनकी आवाज पहली बार सुनी थी। अगर जापान खुद को सरेंडर नही करता तो अमेरिका 19 अगस्त को एक और शहर पर परमाणु बम गिराने की योजना बना रखा था।
o अमेरिका ने आज तक परमाणु हमलों के लिए जापान से माफी नही मांगी। बराक ओबामा पहले ऐसे अमेरिकी राष्ट्रपति है जिन्होंने हमले के 71 साल बाद हिरोशिमा की यात्रा की।
o जापान ने, 1964 में बम हमलों से ग्रसित व्यक्तियों के सम्मान में एक ज्वाला प्रज्वलित की थी जो आज तक जल रही है। यह उस दिन बुझाई जाएगी जिस दिन दुनिया से सभी परमाणु बम खत्म हो जायँगे और ये दुनिया परमाणु हमले से भयमुक्त हो जाएगी।
आपको हमारी यह Post कैसी लगी. नीचे दिए गए Comment Box में जरूर लिखें. यदि आपको हमारी ये Post पसंद आए तो Please अपने Friends के साथ Share जरूर करें. और हाँ अगर आपने अब तक Free e -Mail Subscription activate नहीं किया है तो नयी पोस्ट ईमेल में प्राप्त करने के लिए Sign Up जरूर करें.
Happy Reading !
Leave a Reply