दोस्तों ! आपका स्वागत है Stayreading.com पर। और आज हम आपको Bollywood के महान Director “संजय लीला भंसाली” की जीवनी से परिचय कराने वाले हैं। संजय बॉलीवुड में निर्माता, स्क्रीनराइटर और संगीत निर्माता भी हैं। क्या आपको पता है कि इनके बीच का नाम “लीला” अपनी मां को Tribute देने के लिए रखा है । इन्होने वर्ष 1999 में SLB films के नाम से Production house खोला।
इनकी फिल्मों के सेट बेहद शानदार और महंगे होते हैं और यही इनकी फिल्मों की खास बात होती है । इन्हे वर्ष 2015 में पद्मश्री पुरस्कार से भी सम्मानित किया जा चुका है और कई बार इन्हे फिल्मफेयर पुरस्कार से भी सम्मानित किया जा चुका है जिसमेें से फिल्म ‘हम दिल दे चुके सनम’, ‘देवदास’, ‘ब्लैक’ के लिए सर्वश्रेष्ठ निर्देशक का फिल्मफेयर पुरस्कार शामिल है। तो आइए दोस्तों ! हम आपको Bollywood के इस महान director की जीवनी से परिचय कराते हैं और हम उम्मीद करते हैं कि इनकी जीवनी से आपको बहुत कुछ सिखने को मिलेगा।
प्रारंभिक जीवन :
संजय लीला भंसाली का जन्म 24 फरवरी 1963 को मुम्बई में एक गुजराती परिवार में हुआ था | वह भारतीय फिल्म और टेलिविज़न संस्थान के छात्र रह चुके हैं। इनके पिता “नवीन भंसाली” भी एक फिल्म निर्देशक थे | इनकी माता का नाम “लीला भंसाली” था | भंसाली के पिता को शराब की गन्दी लत पड़ चुकी थी जिसकी वजह से उनकी मृत्यु हो गयी | समय के साथ साथ भंसाली ने संघर्षों का सामना कर सफलता हासिल की और आपको पता है भंसाली ने अब तक विवाह भी नहीं किया |
करियर की शुरुआत :
भंसाली ने अपने करियर की शुरूआत Assistant के रूप में की थी। जिनमे ‘परिंदा’, “1942ः ए लव स्टोरी” और “करीब” फिल्म शामिल थी । लेकिन भंसाली ने फिल्म “करीब” को निर्देशित करने से मना कर दिया और खुद निर्देशक के रूप में अपने करियर की शुरूआत फिल्म ‘खामोशीः द म्यूजिकल’ से की।
इन फिल्मों ने बॉलीवुड में दिलाई पहचान :
इसके बाद भंसाली ने ‘हम दिल दे चुके सनम’ फिल्म बनाई जिसमें ऐश्वर्या राॅय, सलमान खान, अजय देवगन मुख्य भूमिका में थे। इस फिल्म ने भंसाली को Film Industry में चर्चित बना दिया । यह फिल्म काफी Success रही और इस फिल्म ने कई पुरस्कार भी जीते। इसके बाद उनकी अगली फिल्म ‘देवदास’ रही जिसमें शाहरूख खान, ऐश्वर्या राॅय और माधुरी दीक्षित मुख्य भूमिका में थे और यह वर्ष 2002 की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म बनी और यह फिल्म भारत की तरफ से Best Foreign Language Film के Academy Award के लिए गई।
Time Magazine ने इसे दशक की 10 बेहतरीन फिल्मों में से इसे आठवें स्थान पर रखा। इसके बाद भंसाली ने “Black” फिल्म निर्देशित की। जिसमे अमिताभ बच्चन और रानी मुखर्जी मुख्या भूमिका में थे। यह वर्ष 2005 की 10 बेहतरीन फिल्मों में से पांचवे स्थान पर रही।
छोटे पर्दे पर दी दस्तक :
वर्ष 2006 में भंसाली ने छोटे पर्दे पर भी कमाल दिखाया। जिसमे फराह खान और शिल्पा शेट्टी के साथ वे Reality Show “Jhalak Dikhlaja” में Judge की भूमिका में दिखाई दिए। इसके अलावा वे Indian Musical Show “X factor” के पहले सीजन में भी Judge रह चुके हैं।
बतौर निर्माता बनाईं गई फिल्में :
वर्ष |
फ़िल्म |
|
2007 | साँवरिया | |
2005 | ब्लैक | |
1999 | हम दिल दे चुके सनम | |
2010 | गुज़ारिश |
बतौर निर्देशक बनाईं गई फिल्में :
वर्ष |
फ़िल्म |
|
2018 | पद्मावती | |
2015 | बाजीराव मस्तानी | |
2013 | गोलियों की रासलीला रामलीला | |
2007 | साँवरिया | |
2005 | ब्लैक | |
2002 | देवदास | |
1999 | हम दिल दे चुके सनम | |
1996 | खामोशी |
नामांकन और पुरस्कार :
1. इन्होने वर्ष 1996 “खामोशी: द म्यूजिकल” के साथ बतौर निर्देशक के रूप में शुरुआत की जिसके लिएइन्हें सर्वश्रेष्ठ फिल्म के लिए फिल्मफेयर क्रिटिक्स अवॉर्ड मिला।
2. इन्हे वर्ष 1999 में आई फिल्म “हम दिल दे चीक सनम” , देवदास (वर्ष 2002) – के साथ फिल्म एंड टेलीविजन अवार्ड्स में सर्वश्रेष्ठ विदेशी फिल्म के लिए नामांकन प्राप्त किया।
3. वर्ष 2000 में IIFA की तरफ से भंसाली को हम दिल दे चुके सनम फिल्म के लिए सर्वश्रेष्ठ निर्देशक पुरस्कार से सम्मानित किया गया
4. वर्ष 2003 में देवदास फिल्म की सफलता से भंसाली को सर्वश्रेष्ठ निर्देशक के लिए स्क्रीन अवार्ड से सम्मानित किया गया।
5. वर्ष 2005 में आई फिल्म “ब्लैक” जिसने भंसाली को सर्वश्रेष्ठ फिल्म के लिए अतिरिक्त क्रिटिक्स अवॉर्ड और सर्वश्रेष्ठ के लिए सर्वश्रेष्ठ फिल्म पुरस्कार और सर्वश्रेष्ठ राष्ट्रीय पुरस्कार से सम्मानित किया गया ।
6. गोलियां की रासलीला राम-लीला फिल्म के लिए उन्हें कई पुरस्कार और नामांकन प्राप्त हुए।
7. वर्ष 2014 में आई फिल्म मेरी कॉम ने उन्हें अपना तीसरा राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार प्राप्त किया।
8. वर्ष 2015 में आई फिल्म बाजीराव मस्तानी अब तक की सबसे बड़ी कमाई वाली भारतीय फिल्मों में से एक के रूप में उभरी , जिसके लिए उन्होंने सर्वश्रेष्ठ निर्देशन के लिए राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार और फिल्मफेयर में सर्वश्रेष्ठ निर्देशक और सर्वश्रेष्ठ फिल्म पुरस्कार से सम्मानित किया गया ।
9. वर्ष 2015 में, संजय लीला भंसाली को भारत सरकार ने पद्म श्री, चौथे उच्चतम नागरिक पुरस्कार के साथ सम्मानित किया।
वैसे अब तक संजय लीला भंसाली ने बॉलीवुड की कई फिल्मो में अपना जादू बिखेरा है और इसी कारण अब तक यह 10 फिल्मफेयर अवार्ड और 4 राष्ट्रीय फिल्म अवार्ड से सम्मानित हो चुके हैं |
आपको हमारी यह Post कैसी लगी. नीचे दिए गए Comment Box में जरूर लिखें. यदि आपको हमारी ये Post पसंद आए तो Please अपने Friends के साथ Share जरूर करें. और हाँ अगर आपने अब तक Free e -Mail Subscription activate नहीं किया है तो नयी पोस्ट ईमेल में प्राप्त करने के लिए Sign Up जरूर करें.
Happy Reading !
Leave a Reply