यह Life Changing अनमोल विचार हमने अपने अनुभव के आधार पर तैयार किये हैं| इसमें से कुछ Life Changing अनमोल विचार हमने अपने तरफ से जोड़े हैं जो कि आपको यहाँ पढ़ने को मिलेंगे | आप इन Life Changing अनमोल विचार को पढ़ने के बाद Motivated तो होंगे ही साथ ही आपको अपनी ज़िन्दगी में आगे बढ़ने की प्रेरणा मिलेगी |
आपका समय सीमित है इसलिए इसे दूसरों के अनुसार जि़न्दगी जीकर बर्बाद मत कीजिए। व्यर्थ की बातों में फंसकर अपनी जिंदगी को दूसरे लोगों के अनुसार मत चलाइए| दूसरों लोगों के विचारों और सलाहों के शोर में अपने दिल की आवाज को अनसुना मत कीजिए। सबसे अधिक जरूरी है कि आप में अपने दिल और अनुभव का अनुसरण करने का साहस हो।
आप अपना भविष्य नहीं बदल सकते पर आप अपनी आदते बदल सकते है और निश्चित रूप से आपकी आदते आपका भविष्य बदल देगी।
आपको अपनी सोच को साफ और सरल बनाने के लिए मेहनत करनी चाहिए। मेहनत से मिली ऐसी सोच परिणाम के लिए बड़ा मूल्य रखती है क्योंकि इसे पाकर आप पर्वत को भी हिला सकते हैं।
बारिश की दौरान सारे पक्षी आश्रय की तलाश करते है लेकिन बाज़ बादलों के ऊपर उडकर बारिश को ही Avoid कर देते है। समस्याए Common है, लेकिन आपका Attitude इनमे Difference पैदा करता है।
भगवान ने हमारे मष्तिष्क और व्यक्तित्व में असीमित शक्तियां और क्षमताएं दी हैं| ईश्वर की प्रार्थना हमें इन शक्तियों को विकसित करने में मदद करती है|
इन चार सिद्धांतों का पालन करने कुछ भी हासिल किया जा सकता हैं – 1. महान लक्ष्य बनाना 2. ज्ञान अर्जित करना 3. कड़ी मेहनत करना 4. दृढ रहना |
इंसान को कठिनाइयों की आवश्यकता होती है, क्योंकि सफलता का आनंद उठाने कि लिए ये ज़रूरी हैं| जब हम कठिनाइयों का सामना करते हैं तो हम अपने भीतर छिपे साहस के असीमित भण्डार को खोज पाते हैं| जब हम असफल होते हैं, तभी हमें यह अहसास हो पाता हैं कि संसाधन हमारे पास हमेशा होते हैं, हमें केवल उन्हें खोजने और आगे बढ़ने की आवश्यकता होती हैं|
आपका कार्य जि़न्दगी के एक बड़े भाग को संतुष्ट करना है और संतुष्टि प्राप्त करने के लिए वो करें जिसमें आप विश्वास करते हैं। महान कार्य करने का एक ही तरीका है आप जो करते हैं उससे प्रेम करें। यदि आप जो करना चाहते हैं वो प्राप्त नहीं हुआ है तो उसे खोजिए। स्वयं को ठहरने मत दीजिए।
जीवन में कठिनाइयाँ हमे बर्बाद करने नहीं आती है, बल्कि यह हमारी छुपी हुई सामर्थ्य और शक्तियों को बाहर निकलने में हमारी मदद करती है| कठिनाइयों को यह जान लेने दो की आप उससे भी ज्यादा कठिन हो।
कोई भी सफलता एक रात में नहीं मिलती है। उसके पीछे जाने कितने वर्षों की कड़ी मेहनत होती है।
यह सन्देश विशेष रूप से युवाओं को हैं – वे अलग तरह से सोचने का साहस रखें, कुछ नया करने (अविष्कार) करने का साहस रखें, अनजाने रास्तों पर चलने का साहस रखें, असंभव को खोजने का साहस रखें, समस्याओं पर जीत हासिल करने का साहस रखें| यह महान गुण हैं जिन पर युवाओं को जरूर कार्य करना चाहिए |
शिखर तक पहुँचने के लिए ताकत चाहिए होती है, चाहे वो माउन्ट एवरेस्ट का शिखर हो या कोई दूसरा लक्ष्य|
हम कुछ खो सकते हैं” इस चिंता के जाल से मुक्त होने का सबसे अच्छा तरीका है कि इस बात को याद रखना कि “हम कभी मर जायेंगे”। आप पहले से ही निर्वस्त्र हैं और कुछ खोने के लिए है ही नहीं। इसलिए ऐसी कोई भी वजह नहीं है कि आप अपने दिल की नहीं सुनें।
कोई भी मरना नहीं चाहता है। वे लोग जो स्वर्ग जाने की इच्छा रखते हैं वो भी नहीं मरना चाहते हैं। लेकिन मौत से कभी कोई बच नहीं सका है। मृत्यु जिन्दगी का श्रेष्ठ अविष्कार है। ये जीवन को परिवर्तित करने का माध्यम है जो पुराने को मिटाकर नए की राह दिखता है।
आत्मविश्वास और कड़ी मेहनत, असफलता नामक बिमारी को मारने के लिए सबसे बढ़िया दवाई है। ये आपको एक सफल व्यक्ति बनाती है।
यदि आप किसी चीज़ से प्रेम नहीं करते तो आप अतिरिक्त मील तक नहीं जायेंगे सप्ताह के अंत में अतिरिक्त कार्य नहीं करेंगे और वर्तमान स्थिति को चुनौती नहीं देंगे।
“क्या नहीं करना चाहिए” इसका निर्णय भी उतना ही महत्वपूर्ण है जितना कि यह निर्णय लेना कि “क्या करना है।
हम सभी के पास एक समान प्रतिभा नहीं होती, लेकिन हम सभी के पास अपनी प्रतिभा को विकसित करने समान अवसर होते हैं|
एक अच्छी पुस्तक हज़ार दोस्तों के बराबर होती है जबकि एक अच्छा दोस्त एक पुस्तकालय के बराबर होता है|
मैं सोचता हूँ कि यदि आप कुछ कर रहे हैं और वो अच्छा हो जाता है तो आपको इस कार्य पर अधिक विचार करने की बजाए कुछ और आश्चर्यजनक करना चाहिए। अगले कार्य के लिए विचार कीजिए।
अगर आप सूर्य की तरह चमकना चाहते हो, तो पहले सूर्य की तरह जलना सीखो|
आपको किसी चीज़ में विश्वास करना चाहिए। आपका साहस, नसीब, ऊर्जा या कर्म जिनमें भी आप चाहें। ये दृष्टिकोण आपको कभी गिरने नहीं देगा और जि़न्दगी में अनेंको विभिन्नतायें (Differences) प्रदान करेगा।
ग्राहक से ये नहीं कहें कि वो जो पसंद करता है उसे बनाकर देंगे क्योंकि जब तक हम उस वस्तु का निर्माण करेंगे वो कुछ और पसंद करने लगेगा।
अगर किसी देश को भ्रष्टाचार – मुक्त और सुन्दर-मन वाले लोगों का देश बनाना है तो, मेरा दृढ़तापूर्वक मानना है कि समाज के तीन प्रमुख सदस्य ये कर सकते हैं- पिता, माता और गुरु|
जीतने वाले अलग चीजें नहीं करते, वो चीजों को अलग तरह से करते हैं|
नफरत करना आसान है, प्रेम करना मुश्किल। विश्व की सारी वस्तुएं ऐसे ही काम करती है। सारी अच्छी चीजों को पाना मुश्किल होता हैं, और बुरी चीजें बहुत आसानी से मिल जाती हैं।
यह सबसे अच्छी बात होगी कि अंधेरे को कोसने के बजाए एक छोटा सा दीया जलाया जाए।
संसार आपको तभी पहचान सकेगा जब आप संसार को अपनी क्षमताओं से परिचय करायेंगे।
विश्व को व्यवस्थित रखने के लिए, पहले राष्ट्र को व्यवस्थित रखना होगा, राष्ट्र को व्यवस्थित करने के लिए परिवार को व्यवस्थित करना होगा। परिवार को व्यवस्थित रखने के लिए, व्यक्तिगत जीवन का संवर्धन करना होगा और व्यक्तिगत जीवन के संवर्धन के लिए हमें सबसे पहले अपना दिल साफ रखना होगा।
यदि मैंने अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन किया पर असफल हो गया तो भी अच्छा है। मैंने अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन तो दिया।
उस काम का चुनाव करे, जिसे करने में आनंद आता हो। फिर आपको जिंदगी भर एक भी काम नहीं करना पड़ेगा।
जि़न्दगी एक तरह से साइकिल को चलाने के समान है। जिस प्रकार आगे बढ़ने के लिए हमें साइकिल पर संतुलन की ज़रूरत होती है, उसी तरह संतुलित जीवन जीकर हम जि़न्दगी में आगे बढ़ सकते हैं
यदि आप किसी कार्य को करने के सारे नियम जानते हैं, तो आप उस कार्य को किसी से भी बेहतर तरीके से कर सकते हैं।
रत्न बिना रगड़े कभी नहीं चमकते। वैसे ही आदमी का व्यक्तित्व बिना संघर्ष नहीं निखरता।
तर्क द्वारा आप एक बिन्दु से दूसरे बिन्दु तक ही जा पायेंगे जबकि कल्पना से आप कहीं भी जा सकते हैं।
जो आप स्वयं पसंद नहीं करते उसे दूसरों पर मत थोपिए।
समुद्री जहाज किनारों पर सबसे ज़्यादा सुरक्षित है, पर वो किनारों पर खड़े रहने के लिए नहीं बना है।
वह व्यक्ति जो सीखता है, पर सोचता नहीं वह सीखकर भी खो देगा। वही वह व्यक्ति जो सोचता है, लेकिन सीखता नहीं वह बहुत भारी खतरे में पड़ने वाला होता है।
अगर आप सोचते हैं कि आप कर सकते हैं – तो आप कर सकते हैं! अगर आप सोचते हैं कि आप नहीं कर सकते हैं- तो आप नहीं कर सकते हैं|
मोटिवेशन एक आग की तरह है – जिसे जलाए रखने के लिए इसमें लगातार फ्यूल (ईंधन) डालना पड़ता है| मोटिवेशन को बनाए रखने के लिए आपका ईंधन “स्वंय पर विश्वास” ही है|
जब यह स्पष्ट हो कि लक्ष्य तक पहुंचा नहीं जा सकता, तब लक्ष्य न बदले। तब लक्ष्य प्राप्ति के लिए अपनाए गए तरीकों में बदलाव लाए।
यदि आप खुशियों से भरी जि़न्दगी चाहते हैं तो जीवन को व्यक्ति और वस्तुओं से बाँधने की बजाए अपने लक्ष्य से बाँधिए।
प्रत्येक व्यक्ति अपनी काबिलियत के अनुसार प्रतिभावान होता है परन्तु अगर हम उसे उसकी प्रतिभाओं से हटाकर परखें तो वो स्वयं को मूर्ख समझेगा।
अपने दुश्मनों को मिटाने का सबसे अच्छा और बेहतरीन तरीका यह है कि आप उन्हें अपना दोस्त बना लें।
अगर आप मुझे पेड़ काटने के लिए छ: घंटे का वक्त देंगे तो मैं अपने पहले चार घंटे कुल्हाड़ी की धार तेज करने में लगाऊंगा |
व्यक्ति का चरित्र एक वृक्ष है और उसका मान-सम्मान एक छाया। लेकिन ये कितने दुःख का विषय है कि हम हमेशा छाया की सोचते हैं, लेकिन असलियत तो वृक्ष ही है।
वो व्यक्ति जिसने कभी गलती नहीं की, उसने कभी भी नया ढ़ूँढ़ने की कोशिश नहीं की।
आपको हमारी यह Post कैसी लगी. नीचे दिए गए Comment Box में जरूर लिखें. यदि आपको हमारी ये Post पसंद आए तो Please अपने Friends के साथ Share जरूर करें. और हाँ अगर आपने अब तक Free e -Mail Subscription activate नहीं किया है तो नयी पोस्ट ईमेल में प्राप्त करने के लिए Sign Up जरूर करें.
Happy Reading !
Leave a Reply